Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Leopard spotted again by women near GIC in Northern Jhandichaur

Kotdwar News: उत्तरी झंडीचौड़ में जीआईसी के पास महिलाओं को फिर दिखा गुलदार

Thu, 19 Nov 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 19 Nov 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again by women near GIC in Northern Jhandichaur
भागकर बचाई जान, लोगों में दहशत
विज्ञापन

लोगों ने सुबह टहलना और खेलना छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
कण्वघाटी/किशनपुर। रामलीला देखकर घर लौट रही दो महिलाओं के सामने जीआईसी के निकट अचानक गुलदार दिख गया। महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में गुलदार की लगातार आवाजाही से लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने सुबह टहलना और बच्चों ने खेलना बंद कर दिया है।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह रावत ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे झंडीचौड़ उत्तरी निवासी अंजू देवी और कुसुम लता रामलीला देखकर घर लौट रही थीं। जीआईसी के पास सड़क पर गुलदार दिखाई देने से दोनों घबरा गईं और दौड़ लगाते हुए रामलीला मैदान पहुंचीं। इसके बाद स्थानीय निवासी रामपाल फौजी ने अपने वाहन से उन्हें घर पहुंचाया। इससे पहले मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे स्कूल के चौकीदार जगदीश प्रसाद ने सुरक्षा दीवार के पास गुलदार देखा था। गुलदार की दहशत से लोगों ने सुबह टहलना बंद कर दिया है। रामलीला मैदान में योग, व्यायाम और खेल गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। पार्षद रजनीश बेबनी ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गुलदार की निगरानी बढ़ाने की मांग की। वहीं रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि क्षेत्र में वनकर्मियों की रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से विशेषकर रात को अकेले आवाजाही न करने व सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed