फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Deepotsav celebrated with great enthusiasm

Kotdwar News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव

Tue, 21 Oct 2025 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 21 Oct 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav celebrated with great enthusiasm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। कोटद्वार और समूचे पर्वतीय क्षेत्रों प्रकाश पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रकाश की सतरंगी छटा ने हर किसी का मन मोह लिया।
सोमवार शाम से ही दीपावली पूजन का मुहूर्त था। लोगों ने परंपरागत ढंग से धन-धान्य की देवी महालक्ष्मी और रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश का पूजन किया। दीये-मोमबत्ती जलाकर घरों और प्रतिष्ठानों को रोशन किया। परिजनों और शुभचिंतकों को मिष्ठान एवं उपहार भेंट कर उनके जीवन में भी सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों और युवाओं ने मिलकर आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। दिन भर बाजार में खासी भीड़ रही थी। रात करीब आठ बजे तक भी बाजार में कई जगह चहल-पहल रही। लैंसडौन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ वहां पहुंचे पर्यटकों ने भी दीपावली की खुशियां साझा करते हुए जमकर आतिशबाजी की। सतपुली में अमावस के घने अंधेरे में जब पहाड़ जगमगाए, तो हर कोई निहारता ही रह गया।

.
आतिशबाजी से झुलसे कई लोग
सोमवार रात दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में दर्जनों लोग झुलसे। देर रात तक एक-एक कर 20 लोग बेस अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचते रहे। मंगलवार सुबह भी कई लोग अस्पताल पहुंचे। अकेले बेस अस्पताल में ही 26 लोग उपचार के लिए पहुंचे। वहीं, निजी चिकित्सकों के पास ही पटाखों से झुलसे लोगों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed