{"_id":"6a997ac11531aafd6c012aa8","slug":"debris-and-boulders-fell-from-the-hillside-at-chunadhara-traffic-jam-on-the-highway-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126238-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चूनाधारा में पहाड़ी से गिरा मलबा-बोल्डर, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चूनाधारा में पहाड़ी से गिरा मलबा-बोल्डर, हाईवे पर लगा जाम
Thu, 03 Sep 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
चूनाधारा के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, निर्माणाधीन कॉफी हाउस भी जद में
कोटद्वार लौट रहे शिक्षक-कर्मचारी जाम में फंसे
दुगड्डा (कोटद्वार)। पौड़ी नेशनल हाईवे पर चूनाधारा के समीप बृहस्पतिवार दोपहर भारी बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा व बोल्डर सड़क पर गिरे जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मार्ग पर काफी कीचड़ फैलने से आवाजाही खतरनाक हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र में तेज बारिश हुई। करीब पौन घंटे तक हुई भारी बारिश के बाद पौने तीन बजे के आसपास अचानक पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर गिरे। सूचना मिलते ही एनएच प्रशासन की जेसीबी के साथ टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। मलबा हटने के बाद भी काफी देर तक पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने यातायात सुचारू करवाया।
वहीं, भूस्खलन के बाद करीब 200 मीटर तक नया डेंजर जोन बन गया है। साथ मार्ग पर कीचड़ फैलने से आवाजाही में खतरा बढ़ गया है। भूस्खलन के कारण लगे जाम में कृष्ण जन्माष्टमी पर पर्वतीय क्षेत्रों से कोटद्वार लौट रहे शिक्षक-कर्मचारी भी फंसे रहे। एनएच के जेई आशीष कुमार सैनी ने बताया कि चूनाधारा के समीप पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
.
सात दुकानों और गैस एजेंसी को भी खतरा
दुगड्डा। मलबा गिरने से पालिका की ओर से कराया गया चूनाधारा का सौंदर्यीकरण कार्य पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जलस्रोत भी मलबे में दब गए। वहीं पर्यटन विभाग की ओर से करीब 32 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन कॉफी हाउस और पार्किंग भी खतरे की जद में आ गए हैं। नगर पालिका की सात दुकानों और दुगड्डा गैस एजेंसी पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने चूनाधारा को मलबे से मुक्त कराने, जलस्रोत को बचाने और खतरे की जद में आए निर्माण व दुकानों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।