फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dead body of a young man found in an empty plot on Old Siddhabali Road

Kotdwar News: पुराना सिद्धबली मार्ग पर खाली प्लाट में मिला युवक का शव

Fri, 24 Jan 2025 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in an empty plot on Old Siddhabali Road

विज्ञापन
कोटद्वार। बाजार चौकी पुलिस को पंजाब नेशनल बैंक के पास पुराना सिद्धबली मार्ग पर एक युवक का शव मिला है। उसकी शिनाख्त हो गई है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।बाजार चौकी इंचार्ज एसआई राजविक्रम सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुराना सिद्धबली मार्ग पर खाली प्लाट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बताया कि मृतक की शिनाख्त मेहराज (30) पुत्र बुंदू निवासी लकड़ीपड़ाव के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि मृतक मेहराज काम के सिलसिले से अक्सर लुधियाना चला जाता था। दो-तीन दिन पूर्व वह कोटद्वार आया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक नशे का आदी लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed