{"_id":"6a0091a9418b09dd2f0bfab6","slug":"daffodil-wins-inter-school-volleyball-tournament-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123584-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डैफोडिल ने जीती अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डैफोडिल ने जीती अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता
Sun, 10 May 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 10 May 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम मोटाढाक में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
क्षेत्र की 18 टीमों ने किया प्रतिभाग
कोटद्वार। वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से मिनी स्टेडियम मोटाढाक में अंडर-19 बालक वर्ग की तीन दिवसीय अंतर विद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता डैफोडिल पब्लिक स्कूल ने जीत ली। फाइनल मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल को हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन मैच में नवयुग पब्लिक स्कूल ने महर्षि विद्या मंदिर को 15-13 व 15-12 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया था। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में डैफोडिल पब्लिक स्कूल ने एमकेवीएन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल ने बलूनी पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच डैफोडिल पब्लिक स्कूल एवं नवयुग पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया।
डैफोडिल पब्लिक स्कूल ने नवयुग को 21-19, 21-18 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका अंकित खंतवाल, संदीप रावत, दीपक भारती, नवनीत नेगी, पवनीश चंदोला, राहुल काला, दीपक सिंह बिष्ट ने निभाई। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि संगठन के कोषाध्यक्ष भास्कर नेगी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।