{"_id":"674209d8c204d923870bd8de","slug":"cutting-of-trees-started-for-highway-widening-causing-traffic-jam-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-554638-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हाईवे चौड़ीकरण के लिए शुरू हुआ पेड़ों का कटान, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हाईवे चौड़ीकरण के लिए शुरू हुआ पेड़ों का कटान, लग रहा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए पेड़ों का छपान और कटान का काम शुरू हो गया है। कटान के दौरान पेड़ पहाड़ी से हाईवे पर गिर रहे हैं। जिससे पेड़ों को काट छांटकर बल्लियां बनाने और उन्हें वाहनों में लोड करने के दाैरान हाईवे पर जाम लग रहा है। जाम के कारण लोगों को देर से गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ रहा है।
कोटद्वार-सतपुली एनएच 534 के चौड़ीकरण के लिए दुगड्डा से गुमखाल तक पेड़ों का कटान और छपान कार्य चल रहा है। दुगड्डा से शुरू किए गए कार्य में सड़क पर जगह-जगह बिखरे हुए प्रकाष्ठ से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क तंग होने से जाम की स्थिति बनी है। जगह जगह कटे हुए पेड़ गिरने से हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
ऐसे एक मामले में शनिवार को दुगड्डा के निकट सड़क पर पेड़ गिरे होने से अचानक आई कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि बाइक पर सवार युवक हेलमेट पहने हुए थे। जिससे वे हादसे में बाल-बाल बच गए। वहीं, क्रेखाल के निकट एक तीव्र मोड़ पर पहाड़ी की ओर के पातन किए जा रहे पेड़ों के सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। वन निगम के श्रमिकों ने पेड़ों को काटकर अवरोध हटाकर मार्ग खुलवाया। राहगीरों का कहना था कि हाईवे पर पेड़ों के कटान और छपान के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए।