फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crop insurance information given to farmers

Kotdwar News: काश्तकारों को दी फसल बीमा की जानकारी

Tue, 02 Dec 2025 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 02 Dec 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Crop insurance information given to farmers
कोटद्वार। कृषि विभाग की ओर से फसल बीमा सप्ताह के तहत न्याय पंचायत पमदपुर सुखरो, मोटाढाक व लच्छमपुर के काश्तकारों को फसल बीमा के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कोटद्वार राजवीर सिंह ने कहा कि जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ के लिए 2.5 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। केंद्र सरकार ने फसल बीमा में जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान व अतिवृष्टि से नुकसान को भी बीमा की शर्तो में जोड़ा है। कहा कि इस संबंध में प्रभावित काश्तकार को नुकसान के 24 घंटे के भीतर जानकारी उपलब्ध करानी होगी। सूचना पर बीमा कंपनी, कृषि व राजस्व विभाग के अधिकारी फसल का संयुक्त सर्वे करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बीज भंडारों में रबी की फसल के बीज उपलब्ध हैं। काश्तकार प्रमाणिक व आधारिक बीज अनुदान पर खरीद सकते हैं। अनुदान डीपीटी के माध्यम से काश्तकार के खाते में भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड प्रभारी केहर सिंह ने बताया कि मसूर की फसल पर प्रति हेक्टेयर 659.45 रुपये जमा कराने पर 43,963 व गेहूं की फसल पर प्रति हेक्टेयर 855.51 रुपये जमा कराने पर 57,032 बीमा की राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर न्याय पंचायत प्रभारी अंबिका राठी, दीप शिखा, अजय, प्रीति, स्वाति राठी, बीटीएम शशिमोहन बिंजोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed