{"_id":"57696cb44f1c1bb571b47e79","slug":"water-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों से पी रहे पानी, बिल कौन भरेगा..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्षों से पी रहे पानी, बिल कौन भरेगा..
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सरकारी विभाग ही जलसंस्थान के बकाए को चुकाने के लिए तैयार नहीं हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कोटद्वार के छह विभागों पर ही जलसंस्थान का करीब 43 लाख रुपये का बकाया है। जल संस्थान के बार-बार तकाजा करने के बावजूद इन विभागों ने बिल की अदायगी नहीं की है।
विज्ञापन
जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभाग अगर उनके वर्षों से लंबित बिलों का भुगतान कर देते तो सर्वाधिक संकटग्रस्त कालोनियों में कुछ काम किए जा सकते था, लेकिन नोटिस दिए जाने के बाद भी विभाग पानी का बिल देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सरकारी विभागों पर बकाया
विभाग बकाया
वन विभाग 17 लाख
सिंचाई विभाग 14.41 हजार
तहसील 5.87 हजार
उत्तर रेलवे 1.66 हजार
पुलिस विभाग 1.20 हजार
क्या कहते हैं ईई
कुछ सरकारी विभाग नोटिस देने के बाद भी लाखों रुपयों के बकाया बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ आरसी काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ओपी बहुगुणा, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान