फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Married young man with misconduct

युवक ने विवाहिता के साथ किया दुराचार

Fri, 09 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Fri, 09 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन

शहर से सटी सुखरौ पट्टी के एक गांव में एक विवाहिता के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार, ब्लेकमेलिंग और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना करीब डेढ़ महीने पहले की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी है। कई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि यूपी के रामपुर के शाहबाद निवासी युवक आशाराम उर्फ देव पुत्र रामस्वरुप ने मोबाइल पर दोस्ती लगाई थी। करीब डेढ़ महीने पहले वह कोटद्वार आया और उससे संपर्क किया।
विज्ञापन


मिलने के बहाने से युवक उसे कोटद्वार के जंगल में ले गया, जहां उसने दुराचार किया। इसके बाद वह किसी काम के लिए उससे पैसों की मांग करने लगा और न देने पर उसे ब्लेकमेल करने लगा। आरोपी युवक ने उससे कहा कि उसके पास उसकी वीडियो क्लीपिंग है, यदि उसे पैसे नहीं मिले तो वह इसे वायरल कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पीड़िता ने साहस बटोरते हुए अपने परिजनों को घटनाक्रम बता दिया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मिली तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed