{"_id":"5c0bf665bdec2241a43f913c","slug":"91544287845-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने महिला से ठगे 10 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार युवकों ने महिला से ठगे 10 हजार
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा। नगर क्षेत्र के एक फड़ व्यापारी की पत्नी से एक कार सवार ने अपने वाहन में बैठाकर रास्ते में स्वयं को बैंक कर्मी बताकर दस हजार रुपये नकदी ठग ली और महिला को रास्ते में ही छोड़ दिया। नजीबाबाद से आ रहे कुछ सब्जी विक्रेताओं ने महिला को वाहन में बैठकर दुगड्डा पहुंचाया।
फड़ व्यापारी अमर सिंह पुत्र तनू सिंह निवासी ठेरी पोस्ट व थाना नूरपुर जिला बिजनौर हाल निवास सुभाष बाजार दुगड्डा की धर्मपत्नी फूलवती (60) शुक्रवार सुबह दुगड्डा से अपने घर नूरपुर जाने के लिए रवाना हुई। पीड़िता फूलवती ने बताया कि कोटद्वार पेट्रोल पंप के पास उसे एक युवक मिला। युवक ने स्वयं को लैंसडौन निवासी बताते हुए उससे बातचीत शुरू की। युवक ने महिला को कहा कि वह भी नजीबाबाद जा रहा है और उसके साथ कार से आ रहे हैं। इसी बीच पेट्रोल पंप (बाजार पुलिस चौकी) के पास एक कार रुकी। कार में चालक सहित पहले से दो लोग बैठे थे। युवक ने बताया कि ये उसके साथी हैं और हम सब नजीबाबाद जा रहे हैं। महिला भी युवक के साथ कार में बैठ गई। इस बीच युवक के अन्य साथियों ने कहा कि वे बैंक कर्मी हैं और आपके पास जो नकदी है, वो उसको देखना चाहते हैं कि असली है या नकली। महिला ने उन्हें दस हजार रुपये दे दिए। नजीबाबाद से पांच किमी पहले चीनी मिल के पास युवक ने महिला से कहा कि उन्हें कहीं जाना है आप कार से यहीं उतर जाइए। उन्होंने महिला को उसके रुपयों से भरा लिफाफा बताकर उसे थमाकर फरार हो गए। महिला ने जब लिफाफा खोला तो उसमें कागज भरे हुए थे। अचानक खाली लिफाफा देखकर वह बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को मूर्छित हालत में सड़क किनारे पड़ा देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। नजीबाबाद से सब्जी लेकर दुगड्डा आ रहे सब्जी विक्रेताओं ने उसे पहचान लिया और उससे जानकारी ली। वे महिला को अपने वाहन में बैठाकर दुगड्डा ले आए। पीड़िता की ओर से चौकी में तहरीर दे दी गई है।