{"_id":"5a3d3ae64f1c1bf4688c2ce5","slug":"91513962214-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच लाख रुपये के अवैध गांजा समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े पांच लाख रुपये के अवैध गांजा समेत चार गिरफ्तार
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/दुगड्डा। दुगड्डा पुलिस ने चार युवकों से करीब साढ़े पांच लाख रुपये का 86.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें सिमलचौड़ कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने शुक्रवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पुलिस दुगड्डा चेक पोस्ट पर नियमित रूप से वाहनों का चैकिंग कर रही थी। इस दौरान सतपुली से कोटद्वार आ रहे एक वाहन को रोका गया तो पीछे की सीट पर बैठे दो युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया, जबकि उनके दो अन्य साथी वाहन में ही बैठे रहे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने आठ कट्टों में 86.2 किलोग्राम अवैैध गांजा लाने की बात कही। पुलिस चारों युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवकों ने बताया कि यह गांजा वे थलीसैंण क्षेत्र के उफरैंखाल से लाए हैं और मुरादाबाद में बेचने के लिए ले जा रहे थे। वाहन चालक ने पूछताछ में बताया कि चारों युवक उनके वाहन में सतपुली से बैठे हैं। उनकी पहचान ओमवीर चौधरी, जगपाल सिंह चौधरी दोनों निवासी अडोला मदापुर भारतल थाना नकाला जिला संभल यूपी, बहादुर सैनी और सोनू सैनी दोनों निवासी हरतल्ला थाना सिविल लाइन मुरादाबाद के रूप में हुई है। पकड़े गए गांजा की कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह आरोपी चारों युवकों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया। गया।
-फोटो