{"_id":"5be706cbbdec22693c103e9b","slug":"81541867211-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक के घर से पांच लाख के जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक के घर से पांच लाख के जेवर ले उड़े चोर
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। देवी मंदिर के बालासौड़ क्षेत्र में चोरों ने दो घंटे के अंदर एक पूर्व सैनिक के बंद घर खंगाल डाला। चोरों ने घर में रखे पांच लाख रुपये के सोने के गहनों पर हाथ साफ किया। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूर्व सैनिक हरीश चंद्र खुगशाल ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे वह पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर शिब्बूनगर अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से वे करीब साढ़े दस बजे लौटे, तो एक युवक उनके घर के गेट से बाहर निकल रहा था। उन्होंने उसे रोका, तभी दूसरा भी बाहर निकला और दोनों भाग गए और कुछ सामान गेट पर ही छोड़ दिया। खुगशाल ने घर के अंदर जाकर देखा तो, आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। लॉकर से एक सोने का लॉकेट, एक मंगलसूत्र, सोने का झुमका, तीन अंगूठी, चार जोड़ी कुंडल, एक सोने की नथ, एक मांग टीका, तीन जोड़ी चांदी की पायल, दो हजार रुपये नकद गायब मिले। उन्होंने बताया कि करीब पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर चोरी हुए हैं। उधर, एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।