फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लूट का शिकार बने व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास, अफरातफरी

लूट का शिकार बने व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास, अफरातफरी

Wed, 20 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार बने व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास,  अफरातफरी
कोटद्वार। लालबत्ती चौराहे पर मंगलवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने लगा। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह पकड़ा और थाने ले आए। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर बुधवार सुबह उनके सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति को जहरखुरानियों ने लूट लिया था। उसके पास घर जाने के लिए भी पैसा नहीं बचा था।
विज्ञापन

एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से कोटद्वार पहुंचे एक व्यक्ति ने लालबत्ती चौक पर हंगामा किया। वह खुदकुशी की बात कर अपने ऊपर बोतल से डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास कर रहा था। उसे चौराहे पर मौजूद पुलिस फोर्स ने दबोच लिया और थाने ले आए। उसने अपना नाम कांडाखाल क्षेत्र के पट्टी लंगूर वल्ला के ग्राम ग्वीन बड़ा निवासी आशीष रावत बताया। बताया कि वह दिल्ली में एक होटल में काम करता है। मंगलवार को वह घर आने के लिए दिल्ली से बस में बैठा, लेकिन रास्ते में बदमाशों ने उसे कुछ खिलाकर उसका सारा सामान लूट लिया। कोटद्वार पहुंचकर जब उसके पास कुछ नहीं रहा, तो उसने आक्रोश में आकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed