{"_id":"5cdaf630bdec2207237e2651","slug":"31557853744-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दुकानों में प्रयोग हो रही पॉलिथीन जब्त, साढ़े बारह हजार जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आठ दुकानों में प्रयोग हो रही पॉलिथीन जब्त, साढ़े बारह हजार जुर्माना
कोटद्वार। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के अधिकारियों ने आमपड़ाव में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने आमपड़ाव और नगर निगम प्रेक्षागृह परिसर में अव्यस्थित दुकानों में चेकिंग की। इस दौरान दुकानों से 10 किग्रा पॉलिथीन जब्त की गई। पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों से 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को आमपड़ाव में सफाई व्यवस्था की रूटीन चेकिंग की। एसडीएम ने नगर निगम अधिकारियों को सभी वार्डों में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने आमपड़ाव और नगर निगम प्रेक्षागृह में दुकानों में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पॉलिथीन का प्रयोग करने पर आठ दुकानदारों का चालान काटकर 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने मौके से अतिक्रमण भी हटवाया। एसडीएम के साथ नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।