{"_id":"5b9a9654867a5501332a5adf","slug":"31536857684-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरी और फड़ वाले गले में लटकाएं आईकार्ड, अपराधियों में हो पुलिस का खौफ: एसएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेरी और फड़ वाले गले में लटकाएं आईकार्ड, अपराधियों में हो पुलिस का खौफ: एसएसपी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने कोटद्वार सर्किल के पुलिस अधिकारियों की बैठक में खतरनाक अपराधियों के संबंध में जानकारी न होने पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने 25 सितंबर तक सभी अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि फेरी और फड़ वालों के गले में आईकार्ड नहीं होने पर उनका चालान किया जाए।
बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंचे एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने कोटद्वार, कालागढ़, लक्ष्मणझूला, लैंसडौंन, रिखणीखाल, धुमाकोट, सतपुली थानों के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने हर कांस्टेबल को एक से दो अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश कोतवाल को दिए। उन्होंने समीपवर्ती राज्यों में रह रहे अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए टीम गठित करने और संबंधित थानों से व्यक्तिगत रूप से जानकारी लेने के निर्देश दिए। सकारात्मक परिणाम के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपना कर्तव्य ईमानदारी से करने को कहा। इस मौके पर सीओ जोधराम जोशी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, बाजार चौकी प्रभारी रवींद्र नेगी, अशोक सिरस्वाल, विवेक राठी, कालागढ़ थाना इंचार्ज विजय सिंह, रिखणीखाल थाना इंचार्ज सुनील रावत आदि मौजूद रहे।