फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आठ जनवरी तक के लिए टला लाई डिटेक्टर टेस्ट

आठ जनवरी तक के लिए टला लाई डिटेक्टर टेस्ट

Thu, 14 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
आठ जनवरी तक के लिए टला लाई डिटेक्टर टेस्ट
कोटद्वार। कोटद्वार के वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड के नामजद आरोपियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट टल गया है। सीबीआई मुख्यालय दिल्ली में कार्य की अधिकता और इस साल के लंबित कार्य निपटाने के कारण यह तिथि आगे खिसका दी गई है। इस आशय की सूचना कोटद्वार पुलिस को सीबीआई की ओर से बुधवार देर शाम प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

13 सितंबर को दिनदहाड़े हुए वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा न होने पर कोटद्वार पुलिस की ओर से नामजद आरोपियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की अनुमति स्थानीय न्यायालय से ली गई है। सीबीआई की दिल्ली लैब से पांच लोगों के लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए 14 और 15 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। कोटद्वार पुलिस की ओर से नामजद लोगों को दिल्ली लैब में उपस्थित होने की सूचना भी भेज दी गई थी। इसी बीच, दिल्ली से प्राप्त सूचना के आधार पर इस टेस्ट की तिथि आगे बढ़ाकर आठ और नौ जनवरी करने की सूचना मिली है। सीओ जेआर जोशी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच में कोटद्वार कोतवाली पुलिस और जिले की क्राइम इन्वेस्टीगेशन यूनिट (सीआईयू) के साथ ही राज्य की एसटीएफ भी जुटी है, लेकिन हाईप्रोफाइल हो चुके इस मामले में पुलिस अंधेरे में ही तीर मार रही है, जिससे पुलिस की नजर अब परिजनों द्वारा नामजद किए गए शहर के पांच प्रापर्टीडीलरों के लाई डिटेक्टर टेस्ट पर लगी है।शुभ रात्रि
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो फाइल मृतक अधिवक्ता सुशील रघुवंशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed