फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ऑटो और ई-रिक्शा चालक में मारपीट, मुकदमा दर्ज

ऑटो और ई-रिक्शा चालक में मारपीट, मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
ऑटो और ई-रिक्शा चालक में मारपीट, मुकदमा दर्ज
कोटद्वार। अपने निर्धारित रूटों के बजाय दूसरे रूटों पर वाहनों के संचालन को लेकर लालबत्ती चौक में ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। चालकों में जमकर मारपीट हो गई। ऑटो चालक यूनियन ने ई-रिक्शा चालक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोटद्वार बाजार चौकी में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार सोमवार को शिब्बूनगर निवासी ऑटो चालक मनोज शर्मा ने लालबत्ती चौक पर खड़े पदमपुर निवासी ई-रिक्शा चालक भरतू पर ऑटो के रूट को छोड़कर अपने निर्धारित रूट पर वाहन संचालन को कहा। इस पर ई-रिक्शा चालक भड़क गया और हाथापाई करने पर उतारू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। ऑटो चालक यूनियन ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ बाजार चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा चालक अक्सर अपने रूट को छोड़कर ऑटो वाले रूट पर चल रहा है। मना करने पर वह ऑटो चालकों से मारपीट और गाली-गलौच करने लगता है। ऑटो चालकों ने बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप नेगी से ई-रिक्शा चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है। एसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि ऑटो चालक की तहरीर के आधार पर मारपीट और शांति भंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।, उधर, ई-रिक्शा चालकों ने भी ऑटो चालकों पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed