फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ढोंगी बाबा ने महिला से की छेड़खानी, ग्रामीणों ने धुना

ढोंगी बाबा ने महिला से की छेड़खानी, ग्रामीणों ने धुना

Fri, 29 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
ढोंगी बाबा ने महिला से की छेड़खानी, ग्रामीणों ने धुना
किशनपुर/कोटद्वार। भाबर के झंड़ीचौड़ पश्चिमी में भीख मांगने आए दो बाबाओं ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी बाबा की जमकर धुनाई कर दी। महिला ने छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में बाबा के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार रायबरेली उत्तरप्रदेश निवासी पप्पू पुत्र बाबूराम और उदयराम पुत्र बुक्कू नाम के दो बाबा सुबह करीब ग्यारह बजे उसके घर पर भीख मांगने के लिए पहुंचे। महिला को घर में अकेला देखकर उदयराम महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। किसी तरह महिला बाबा के चुंगल से छूटकर भागी और शोर मचाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए और उन्होंने आरोपी बाबा की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर कलालघाटी पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बाबाओं को पुलिस चौकी ले गए। महिला ने आरोपी बाबा के खिलाफ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया की महिला से छेड़छाड़ के मामले में तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- फोटो
जारी
दीपक सुयाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed