{"_id":"5d164a018ebc3e3cbf2e8213","slug":"156174180512-kotdwar-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई पर लगाया धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चचेरे भाई पर लगाया धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-16 सिताबपुर निवासी एक युवक ने अपने ताऊ के लड़के पर उसकी बहन, पिता और उस पर धारदार हाथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर-16 सिताबपुर निवासी शुभम नेगी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गत 25 जून को दोपहर डेढ़ बजे उसके पिता यशपाल नेगी घर से बाहर निकले ही थे कि तभी उनके घर के बगल में ही मौजूद उसके ताऊ के लड़के ने उसके पिता पर लोहे की रौड से हमला कर दिया दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके पिता पर चाकू और अन्य धारदार हथियार से वार किया। कहा कि जब वह और उसकी बहन मोहिनी नेगी ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसकी बहिन के गले में बंधा मंगलसूत्र भी टूट गया। तहरीर में आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसआई रवींद्र नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह नेगी पुत्र जगपाल सिंह नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।