{"_id":"5cb9fddfbdec22146325bb64","slug":"111555693023-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाडामंडी के न्यू बौंठा गांव में हुई चोरी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डाडामंडी के न्यू बौंठा गांव में हुई चोरी का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा/कोटद्वार। कोटद्वार तहसील के डाडामंडी क्षेत्र के न्यू बौंठा गांव में गत 15 अप्रैल की रात एक घर में हुई चोरी की घटना का राजस्व पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। घटना को बीते चार दिन हो चुके हैं, लेकिन राजस्व पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने से भी बच रही है। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है।
डाडामंडी क्षेत्र में गत एक माह से चोरों की दहशत है। राजस्व पुलिस डाडामंडी-राजबाट द्वारीखाल मार्ग पर न्यू बौंठा गांव के आनंद प्रकाश के बंद घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है। बेखौफ चोर चार दिन पहले बंद घर का ताला तोड़कर वहां से जेवरात, बर्तन और नकदी उड़ा ले गए थे। भवन स्वामी की ओर से मामले की तहरीर राजस्व पुलिस को दिए जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत और जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी ने राजस्व पुलिस क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि डाडामंडी क्षेत्र में पूर्व में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। यदि राजस्व पुलिस मामलों का खुलासा नहीं कर पा रही है तो प्रशासन को ये मामले सिविल पुलिस के सुपुर्द कर देने चाहिए। उधर, राजस्व निरीक्षक चित्र सिंह रावत का कहना है कि वह मामले को दिखवा रहे हैं।