{"_id":"59df9e014f1c1b76678b562b","slug":"101507827201-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुवंशी हत्याकांड: नामजद आरोपियों का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रघुवंशी हत्याकांड: नामजद आरोपियों का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड में नामजद लोगों का अब पुलिस लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी। एसीजेएम कोर्ट से पुलिस को इसकी अनुमति मिल गई है। पुलिस से लाई डिटेक्टर कराने के लिए सीबीआई को पत्र भेजकर डेट मांगी है।
13 सितंबर की सुबह दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने वकील सुशील रघुवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के एक महीने बाद भी कोटद्वार पुलिस हत्यारों और साजिशकर्ताओं तक नहीं पहुंच सकी है। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग सका है। अब पुलिस इस मामले में नामजद विनोद लाला, अमर सिंह, नवीन, बृजेश बेबनी और डब्बू का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने जा रही है। एसीजेएम कोर्ट ने पुलिस को टेस्ट कराने की अनुमति प्रदान कर दी है। कोतवाल यूएस जिमिवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीबीआई निदेशक को पत्र भेजकर टेस्ट की तिथि मांगी गई है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत का कहना है कि पुलिस की अब तक की जांच से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं है। बार के साथ ही परिजनों ने भी सीबीआई जांच की मांग राज्य सरकार से की है। अलबत्ता, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच में जुटी है। कई टीमें छानबीन में जुटी है।