{"_id":"697603495c9b25aab70d77a5","slug":"congress-workers-staged-a-protest-and-burned-an-effigy-of-the-bjp-government-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121325-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर फूंका भाजपा सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर फूंका भाजपा सरकार का पुतला
Sun, 25 Jan 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
अंकिता प्रकरण की जांच व मनरेगा योजना को यथावत रखने की मांग की
बैजरो। अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण व मनरेगा योजना के विरोध में नैनीडांडा के कांग्रेसियों ने हल्दूखाल बाजार में धरना प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
रविवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हल्दूखाल बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। रघुबीर बिष्ट ने अंकिता भंडारी प्रकरण में भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के नाम लेने के मामले की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में करवाने की मांग की। साथ ही मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने का विरोध किया।
कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में गिरधारी सिंह नेगी, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख महेंद्र सिंह रावत, प्रदीप गुसाईं, सुरेंद्र लाल शामिल रहे।