फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress workers burnt the effigy of the state government

Kotdwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Fri, 21 Nov 2025 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 21 Nov 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of the state government
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा उपनल कर्मियों पर जबरन नो वर्क, नो पे की नीति थोपे जाने के विरोध में शुक्रवार को झंडाचौक में नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह उपनल कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता झंडाचौक में एकत्र हुए, यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने नो वर्क, नो पे लागू कर पूर्व सैनिकों और युवाओं के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है और उनकी वर्षों की सेवा की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान वेतन और सेवा सुरक्षा देने के बजाय सरकार उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने तत्काल नो वर्क, नो पे नीति को वापस लेने, उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण करने व समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछुवाण, संजय मित्तल, प्रवीन रावत, गणेश नेगी, सुधा असवाल, धीरेंद्र बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, सुनील सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed