{"_id":"66f68c36aff63844590fcd49","slug":"congress-workers-burnt-the-effigy-of-the-state-government-in-front-of-the-base-hospital-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-511357-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल के सामने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल के सामने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल कोटद्वार की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रमुख अधीक्षक से मुलाकात कर अस्पताल में जल्द निश्चेतक की तैनाती की मांग की। प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि अगले तीन-चार दिनों के भीतर अस्पताल में निश्चेतक की तैनाती हो जाएगी।बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता बेस अस्पताल के गेट के समक्ष एकत्र हुए। यहां उन्होंने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज से वार्ता की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल में विगत कई महीनों से निश्चेतक न होने से अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं और अस्पताल महज रैफरल सेंटर बनकर रह गया है। जिससे मरीजों एवं उनके तीमारदारों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि निश्चेतक की तैनाती को लेकर पूर्व में अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि क्षेत्रीय विधायक जो कि विधानसभा अध्यक्ष भी हैं और स्वास्थ्य मंत्री भी इसी पौड़ी जिले के हैं, लेकिन दोनों ही नेता पौडी जिले के इस सबसे बड़े अस्पताल में निश्चेतक की तैनाती नहीं करा पा रहे हैं।
कोटद्वार के अलावा पौड़ी जनपद के दूरस्थ क्षेत्र की जनता इसी राजकीय अस्पताल पर निर्भर है। कार्यकर्ताओं ने मांग पर जल्द कार्रवाई न होने पर जन सहयोग से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। पुतला फूंकने वालों में धीरेंद्र बिष्ट, नीरज बहुगुणा, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, सरदार महेंद्र सिंह, राजेंद्र असवाल, कमल किशोर बिष्ट, बृजमोहन नेगी और सुदर्शन रावत आदि शामिल रहे।