{"_id":"5fe73fa68ebc3e3b8d4d320d","slug":"congress-outspoken-in-protest-against-rising-prices-of-lpg-kotdwar-news-drn3657935197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसी मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसी मुखर
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किसान बिल के विरोध सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदेश सरकार के पुतले की शव यात्रा निकाली और उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तहसील में आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और महंगाई को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि श्रम विभाग में हुए 430 करोड़ के घोटाले और श्रम बोर्ड के 20 करोड़ सीधे ठेकेदार को दिए जाने की पोल खुलने के बाद भी प्रदेश सरकार खामोश बैठी है। कांग्रेसियों ने राज्यपाल से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने, कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि दिए जाने, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलिंडरों के दामों हो रही वृद्धि पर रोक लगाने, भाजपा विधायक महेश नेगी की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने, टाइगर सफारी का संचालन सनेह में किए जाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार सुनीता बिष्ट, महावीर सिंह रावत, संकेश्वर प्रसाद सेमवाल, अमित राज सिंह, विजय रावत आदि मौजूद रहे। उधर, रिखणीखाल कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस लेने, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत, राजेंद्र सिंह भंडारी, दीनबंधु बलोधी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, दरबान सिंह रावत, दिनेश नेगी, राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।