फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Committees constituted for Shri Siddhbali Baba Annual Anusthan Mahotsav

श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के लिए समितियां गठित

Thu, 21 Oct 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Committees constituted for Shri Siddhbali Baba Annual Anusthan Mahotsav
श्री सिद्धबली बाबा मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव आगामी 3 से 5 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धबाबा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति ने समितियों का गठन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंजबिहारी देवरानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्री सिद्धबाबा के वार्षिक अनुष्ठान की तैयारियों पर चर्चा की गई और मेले के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से समितियों का गठन किया गया। उद्योगपति अनिल कंसल को मेला संयोजक, जीत सिंह पटवाल को मेला समिति का अध्यक्ष, विवेक अग्रवाल को महामंत्री और शिवप्रसाद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा वित्त समिति, शोभायात्रा समिति, व्यवस्था समिति, यज्ञ समिति, मंच संचालन समिति, प्रचार समिति और प्रशासनिक समन्वय समितियों का गठन कर समितियों के अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि तीन दिसंबर से तीन दिवसीय सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव शुरू होगा। तीन दिसंबर को नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। चार दिसंबर को गढ़वाली भजन संध्या में लोकगायक अमित सागर और लोक गायिका अनुराधा निराला प्रस्तुतियां देंगे। पांच दिसंबर को हिंदी भजन संध्या में संगीतकार और पार्श्व गायक रवींद्र जैन प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि मेले के संबंध में अन्य निर्णय अगली बैठक में लिए जाएंगे। मेले के दौरान कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा। बैठक में सिद्धबली मंदिर के महंत व लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, सचिव शिवप्रसाद पोखरियाल, हरीश घिल्डियाल, ऋषभ रावत, संदीप चौधरी, रामप्रकाश शर्मा, राजीव गोयल और चंद्रमोहन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed