{"_id":"6820d50a759c6ee7420d7069","slug":"children-gave-wonderful-presentations-mothers-won-competitions-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-687125-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां, माताओं ने जीतीं प्रतिस्पर्धाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां, माताओं ने जीतीं प्रतिस्पर्धाएं
विज्ञापन
कोटद्वार/कण्वघाटी। क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थाओं में मदर्स डे पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
जीवा चाइल्ड केयर एकेडमी ग्रास्टनगंज में नर्सरी के बच्चों ने मेरी मां प्यारी मां..., कक्षा एलकेजी के बच्चों ने तू कितनी अच्छी है...गीत पर प्रस्तुति देकर विभोर कर दिया। कक्षा सात व आठ के बच्चों ने नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही जनम-जनम है तू ही मेरे पास मां... गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या स्वाति नेगी, प्रबंधक सुधांशु नेगी, कोऑर्डिनेटर शिल्पी रावत ने सराहना की। वहीं, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कण्वघाटी में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार बडोला ने किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, मां विषय पर नृत्य नाटिका, स्वरचित कविता और गीत प्रस्तुत कर भावविभोर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुब्बारे फोड़ने में कविता खंतवाल, म्यूजिकल चेयर में रोशनी देवी और रस्साकशी में लछमपुर की टीम विजेता रही। मीनाक्षी शर्मा को क्रिएटिव मदर, आरती बिष्ट को बेस्ट मदर यूनिफार्म, शिवानी गुसाईं एवं गीता देवी को बेस्ट केयरिंग मदर और नीलम रावत को स्पार्कल मदर का खिताब मिला। मंच संचालन विनायक गौड़ और संचित ने किया। कमलेश नेगी, अनामिका दीक्षित, दीपक गौड़, प्रियंका भंडारी, सुमन रावत, मंजू डबराल, किरण गौड़ आदि मौजूद रहे।