{"_id":"6aafc20ef6c8f4b6aa04ad85","slug":"abolish-reservation-the-ugc-and-the-scst-act-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126700-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आरक्षण, यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट खत्म हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आरक्षण, यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट खत्म हो
Sun, 20 Sep 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 20 Sep 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड विकास पार्टी की बैठक में आरक्षण, यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट को संविधान विरोधी बताते हुए इन्हें समाप्त करने की मांग उठाई गई। साथ ही मूल निवास 1950 लागू करने और सख्त भू-कानून बनाने पर जोर दिया गया।
रविवार को वक्ताओं ने गढ़वाली और कुमाऊंनी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने डिग्री कॉलेजों में एमबीए, होटल मैनेजमेंट, एलएलबी सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम तत्काल शुरू करने की आवश्यकता बताई। बैठक में कहा गया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए राज्य सरकार से कोटद्वार में भूमि की मांग की थी। गढ़वाल विश्वविद्यालय को भूमि तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
इसके अलावा मोटर नगर प्रकरण और नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट मामले में दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग भी की गई। बैठक में विजयपाल सिंह गुसाईं, सुदीप बौठियाल, सुनील रावत, एसएन पोखरियाल, अशोक नेगी, राजेंद्र प्रसाद पंत मौजूद रहे।