फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Children bring water from home, there is difficulty in making mid-day mill.

Kotdwar News: बच्चे घरों से लाते हैं पानी, मिड-डे मिल बनाने में आ रही दिक्कत

Wed, 03 Apr 2024 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 03 Apr 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Children bring water from home, there is difficulty in making mid-day mill.
सड़क की खोदाई से टूटी लाइन, स्कूल में एक सप्ताह से आपूर्ति ठप
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन ने एसडीएम को सौंपा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। सड़क की खोदाई के दौरान राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय राजबाट की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से स्कूल में एक सप्ताह से पेयजल संकट बना है। स्थिति यह है कि बच्चे घरों से पानी लेकर आते हैं। स्कूल में पानी न होने से मिड-डे मिल बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। विद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में एसडीएम को पत्र सौंपकर विद्यालय में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय ध्यानी ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से जेसीबी से खोदाई के दौरान पाइप लाइन के पांच पाइप उखाड़ दिए गए हैं जिससे एक सप्ताह से स्कूल में पानी का संकट बना है। कहा कि स्कूल में पेयजल आपूर्ति ठप होने से बच्चों को जहां पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है वहीं मिड-डे मिल बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। वर्तमान में स्कूल में करीब 37 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में मतदान केंद्र भी हैं। इस संबंध में कार्यदायी एजेंसी व संबंधित ठेकेदार से पेयजल लाइन दुरुस्त कराने का अनुरोध किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। वहीं जिला पंचायत पौड़ी के एई सुदर्शन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित ठेकेदार को पेयजल लाइन की मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed