फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Child Marriage Averted Due to the Prompt Action of the District Child Welfare Committee

Kotdwar News: जिला बाल कल्याण समिति की तत्परता से रुका बाल विवाह

Sun, 10 May 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 10 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Child Marriage Averted Due to the Prompt Action of the District Child Welfare Committee
मंदिर में होना था विवाह, दोनों पक्षों से वार्ता के बाद रोकी गई शादी
विज्ञापन

कोटद्वार। जिला बाल कल्याण समिति और पुलिस ने पोखड़ा ब्लॉक के एक गांव में बाल विवाह को एक दिन पहले ही लड़का व लड़की पक्ष से वार्ता कर रुकवा दिया।
जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्रा बिडालिया ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में दर्ज बाल विवाह का मामला जिला बाल कल्याण समिति पौड़ी के संज्ञान में लाया गया था। समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र बिडालिया ने थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैंथवाल, थाना रिखणीखाल के उपनिरीक्षक पंकज तिवारी, महिला कांस्टेबल चंदा व अन्य पीआरडी जवानों के साथ शनिवार को ही लड़का-लड़की पक्ष से संपर्क किया। उन्हें जानकारी मिली थी कि 10 मई, रविवार को गांव के एक मंदिर में बाल विवाह होगा।

जानकारी करने पर टीम को बताया गया कि लड़की पक्ष पोखड़ा से एवं लड़का पक्ष नैनीडांडा ब्लॉक के हैं। लड़की की उम्र 17 साल 10 महीने है और रविवार को एक दूरस्थ मंदिर में विवाह की तैयारी थी। टीम ने दोनों पक्षों को समझाया कि यह गैरकानूनी है जिस पर दोनों पक्ष लड़की के बालिग होने तक विवाह रोकने के लिए सहमत हो गए। बाल विवाह रुकवाने में जिला बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार, समिति के सदस्य कपिल रतूड़ी, सुनील भट्ट, डीसीपीयू की बाल संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी, चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक मोहित कुमार एवं पुलिस का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed