{"_id":"57ae07f64f1c1b106aee42fd","slug":"cat-s-body-was-found-hanging-from-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ली से लटका मिला वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ली से लटका मिला वृद्धा का शव
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। शिवमूर्ति के निकट गंगवाड़ी गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव घर के अंदर चुन्नी के सहारे लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
देवप्रयाग पुलिस को गंगवाड़ी गांव निवासी आंनद सिंह पुत्र स्वर्गीय दर्शन सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी माता सरस्वती देवी दरवाजा नहीं खोल रही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तुड़वाया। सरस्वती का शव छत की बल्ली पर चुन्नी के सहारे लटका मिला। आंनद सिंह ने बताया कि वह एक अगस्त को दिल्ली गया था। वह वहां नौकरी करता है और उसका परिवार भी वहीं रहता है। बृहस्पतिवार से वह मां के मोबाइल फोन पर कॉल कर रहा था, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। अनहोनी की आशंका से वह दिल्ली से गांव पहुंचा। थानाध्यक्ष हीरामणि पोखरियाल ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन