फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Case on one for spoiling the image of Anchal dairy

आंचल डेयरी की छवि खराब करने में एक पर केस

Wed, 22 Apr 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Case on one for spoiling the image of Anchal dairy
social media - फोटो : web
आंचल दुग्ध डेयरी के दूध के संबंध में फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट अपलोड करने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है। डेयरी के केंद्र प्रभारी की ओर से व्यक्ति पर उनके ब्रांड की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि बीती 21 अप्रैल को दुग्ध अवशीतन केंद्र, कोटद्वार के केेंद्र प्रभारी ओंकार दत्त ने दूध की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए परवीन थापा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

तहरीर में केंद्र प्रभारी ने बताया कि बीती नौ अप्रैल को लालपुर निवासी अनिल कोटनाला ने आंचल एटीएम दुग्ध वाहन से दो लीटर दूध लिया था।
अगले दिन 10 अप्रैल को उसने दूध गर्म किया जो कि फट गया था। बताया कि परवीन थापा नाम के व्यक्ति ने फटे हुए दूध की वीडियो क्लिप बनाते हुए फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई ने बताया कि मामले की जांच में परवीन थापा ने फेसबुक के जरिये दूध को गर्म कर पनीर बनने संबंधी भ्रामक पोस्ट प्रसारित की। परवीन थापा पर संबंधित धाराओं में मुदकमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed