फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Case of dowry harassment and murder on eight including husband, mother-in-law

पति, सास-ससुर समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस

Sat, 10 Jul 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case of dowry harassment and murder on eight including husband, mother-in-law
नगर क्षेत्र के अंतर्गत झूलाबस्ती (गाड़ीघाट) में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर, देवर समेत आठ परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार शाम को गाड़ीघाट निवासी रोजी (21) पत्नी शहजाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था और मजिस्ट्रेट से पंचनामा करवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने नवविवाहिता का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से करवाया है। बताया कि मृतका के पिता सरिफुल्ला पुत्र हबीबुल्ला निवासी झूला पुल की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न, हत्या और दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पिता ने तहरीर में उसके पति शहजाद, सास रिहाना, ससुर कफिल, देवर फरमान और अकिल, ननद भूरी, अन्य परिजन सलमान, अनीस और सलीम को नामजद किया है। कहा कि एक माह और चार दिन बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लिए उनकी बेटी को मार डाला है। कहा कि शादी के बाद से ही ससुराली उनकी बेटी रोजी को कार और दो लाख रुपये दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या से जुड़ा मामला होने के कारण मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी करेंगे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed