फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Carcass of the effigy of Municipal Corporation was carried out, demonstrations

नगर निगम के पुतले की शव यात्रा निकाली, प्रदर्शन

Fri, 18 Dec 2020 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Carcass of the effigy of Municipal Corporation was carried out, demonstrations
ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर कचरा डालने के विरोध में नगर निगम की शवयात्रा निकालते क्षेत्रीय नागरिक। - फोटो : KOTDWAR
ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर कचरा डालने, शहर में आवारा पशुओं के जमघट लगने समेत कई मांगों को लेकर क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को नगर निगम के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने पुतले को आग के हवाले कर दिया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

रतनपुर, झूलापुल बस्ती, गाड़ीघाट, काशीरामपुर के लोगों ने ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर मुक्तिधाम गेट और खोह नदी के तट तक कचरा डालने के विरोध में नगर निगम के पुतले की ट्रंचिंग ग्राउंड से लेकर नगर निगम कार्यालय तक शव यात्रा निकाली और प्रदर्शन किया। कहा कि एक सप्ताह से क्षेत्रवासी समस्या को लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है। आशुतोष बौंठियाल और सुधीर बहुगुणा की अगुवाई में निकाली गई शव यात्रा में शुभम, करन, हिमांशु शर्मा, अर्जुन शर्मा, शुभम भंडारी, रोहित भंडारी, सलमान, फरमान, लक्ष्मण गौतम और राजकीय स्टेडियम के खिलाड़ी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed