फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   car accident, principal death

कार हादसे में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य की मौत

Fri, 17 Jun 2016 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो देवप्रयाग।
अमर उजाला ब्यूरो देवप्रयाग। Updated Fri, 17 Jun 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप कार दुर्घटना में जवाहर नवोदय विद्यालय बणसू जाखधार (रुद्रप्रयाग) के प्राचार्य की मौत हो गई। प्राचार्य हरिद्वार से जाखधार लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9.15 बजे बिहार के रजिस्ट्रेशन संख्या वाली कार तोताघाटी के समीप अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खाई में तलाशी के दौरान बचाव दल को कार के अंदर एक शव मिला। कार में मिले आई कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त राजीव रतन शुक्ला (39) पुत्र राम स्वरूप शुक्ला निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। शुक्ला वर्तमान में गुप्तकाशी के निकट जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि प्राचार्य लखनऊ में संपन्न कांफ्रेस में शिरकत कर लौट रहे थे। हरिद्वार तक वह ट्रेन से आए। इसके बाद वह अपनी कार से जाखधार जा रहे थे। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed