फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bring greenery on the earth, come plant a plant

धरती पर हरियाली लाएं आओ एक पौधा जरूर लगाएं

Fri, 16 Jul 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bring greenery on the earth, come plant a plant
नगर और आसपास के क्षेत्रों में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पौधरोपण कर धरती को हराभरा बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही लोगों से एक पौधा जरूर लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी, रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उमरावनगर, जीजीआईसी कलालघाटी, महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जशोधरपुर में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित क्रिएटिव पब्लिक स्कूल, घराट मंदिर और जीजीआईसी कोटद्वार परिसर में रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, महासचिव राकेश मोहन ध्यानी, संरक्षक योगंबर सिंह रावत, सचिव दीपक गौड़, मंजू जखमोला, रानी नेगी, पार्षद गायत्री भट्ट, अभिलाषा भारद्वाज, बीबी ध्यानी, विनोद कुकरेती आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर में पौधे लगाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पंकज भाटिया, सुरेंद्र बिजल्वाण, संग्राम सिंह भंडारी, प्रधानाचार्य लोकेंद्र अणथ्वाल आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर चेलूसैंण में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ रेंजर महेश सेमवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जनार्द्धन डबराल, विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, कनिष्ठ उप प्रमुख रविंद्र रावत, ग्राम प्रधान शोभा नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला जज सिकंद कुमार त्यागी ने रोपे पौधे
कोटद्वार/दुगड्डा। सिम्मलचौड़ स्थित न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज सिकंद कुमार त्यागी ने एक पौधा रोपकर किया। इस मौके पर अपर जिला जज सुजीत कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता गुंज्याल, न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना पांडे, अधिवक्ता प्रवेश रावत, शशिकांत बलूनी, संजय जोशी, रवींद्र जजेड़ी, डिप्टी नाजिर शांता डोबरियाल, जावेद अली, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दुगड्डा में ब्लाक कार्यालय में ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा और बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में ब्लाक कर्मियों ने पौधरोपण किया। दुगड्डा रेंज की ओर रिवाली कंपार्टमेंट कक्ष संख्या तीन में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष भावना चौहान, रेंजर किशोर नौटियाल की अगुवाई में वन कर्मियों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपुली में उत्साह से मनाया हरेला पर्व
सतपुली/जयहरीखाल। तहसील परिसर में एसडीएम संदीप कुमार ने राजस्व टीम के साथ विभिन्न पौधों का रोपण किया। थाना सतपुली में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण अभियान चलाया। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर सतपुली में नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक पितांबर रावत, आरके सुरेंद्र चौधरी, उपनिरीक्षक दीपा शाह, कांस्टेबल देशराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत आदि मौजूद रहे। कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट ने वार्ड चार सतपुली मल्ली में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, सभासद आरती देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कीरत रावत, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवीन नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं लैंसडौन के जयहरीखाल रेंज की ओर से ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी ने किया। इस मौके पर बांज, बांस, देवदार सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

पौधे लगाकर लिया पर्यावरण का संकल्प
लैंसडौन। सिविल जज न्यायालय परिसर स्थित आवास पर सिविल जज शालिनी दादर के नेतृत्व में न्यायालय कर्मचारियों ने देवदार, आंवला, बांज आदि प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर सतीश चंद्र, दीपचंद्र, सचिन, सुनील बौंठियाल, वन विभाग का कर्मचारी कुलदीप सिंह मौजूद रहे। सामाजिक संस्था अभ्युदय परिवार ने छावनी परिषद के सहयोग से स्टेट बैंक के निकट ठंडी सड़क की पहाड़ी पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छावनी परिषद के चेयरमैन ब्रिगेडियर के प्रतिनिधि सूबेदार धीरेंद्र ने बांज की पौध लगाकर किया। इस मौके पर 50 पौधो का रोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed