{"_id":"56e2f2d74f1c1bb2168b4568","slug":"blockade-from-16-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 से चक्का जाम और धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 से चक्का जाम और धरना प्रदर्शन
अमर उजाला/कोटद्वार।
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
मांगें न मानने पर रोडवेज कर्मी चक्का जाम करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की कोटद्वार शाखा ने सहायक महाप्रबंधक की ओर से परिचालक केे निलंबित किए जाने की निंदा की है। उन्होंने मोर्चा खोलते हुए पांच मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 16 मार्च से कोटद्वार डिपो में गेट बंद, चक्काजाम और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक को भेजे पत्र में परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र रावत और शाखा मंत्री उत्तम सिंह ने अधिकारी पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट पर परिचालक सुरजीत बिष्ट से बिना वार्ता किए एक पक्षीय फैसले में निलंबित करना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
इसके कारण समस्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने परिचालक बिष्ट के निलंबन के आदेश को शीघ्र वापस लेने, केंद्र प्रभारी वरिष्ठ लिपिक का स्थानांतरण अन्य डिपो में किये जाने, इनके स्थान पर राजेंद्र प्रसाद नौटियाल या रामजी प्रसाद को लगाये जाने, वरिष्ठता के आधार पर कार्य लिये जाने, समय पाल कक्ष में जिम्मेदार लिपिक को बैठाये जाने की मांग की। चेताया कि उक्त मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर 16 से 18 मार्च तक धरना, 19 को गेट बंद कर धरना और 20 मार्च से अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन