Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Baluni emerged as champion in the Under-19 category, and DAV School in the Under-14 category.

Kotdwar News: अंडर-19 में बलूनी और अंडर-14 में डीएवी स्कूल बना चैंपियन

Sun, 29 Nov 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 29 Nov 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Baluni emerged as champion in the Under-19 category, and DAV School in the Under-14 category.
फोटो
विज्ञापन

अंतर-विद्यालयी बालिका कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, 26 विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। बलभद्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 3.0 में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल और अंडर-14 वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में अंडर-19 की 12 और अंडर-14 वर्ग की 14 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ सिद्धार्थ नैथानी के मंत्रोच्चारण के बीच विद्यालय पर्यवेक्षिका सारिका रावत, अजय कुमार व्यास, पवनीश चंदोला, ऋतु त्यागी और अशोक जखमोला ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में बलूनी पब्लिक स्कूल ने एसजीआरआर और डैफोडिल्स ने डीएवी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में बलूनी ने डैफोडिल्स को 23-20 से पराजित कर ट्रॉफी जीती। वहीं अंडर-14 वर्ग में डीएवी ने एसपीवीएम और बलूनी ने डैफोडिल्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में डीएवी ने बलूनी को 23-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 वर्ग में बलूनी की आकांक्षा बेस्ट रेडर, डीएवी की रिप्रियांशु बेस्ट डिफेंडर और डीएवी की दीपशिखा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं। अंडर-19 वर्ग में डैफोडिल्स की आरोही बेस्ट रेडर, बलूनी की अतरीक्षा बेस्ट डिफेंडर और बलूनी की सुचि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने विजेता टीमों को बधाई दी। मीनाक्षी भाटिया ने रेफरी कार्तिक, कृष्णा, रचित, सत्येंद्र चंद्र और विवेकानंद सहित आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed