{"_id":"58f100524f1c1bbc7fcf845f","slug":"baba-ramdev-spent-time-with-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ बिताया बाबा रामदेव ने समय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के साथ बिताया बाबा रामदेव ने समय
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
ramdev with childrens
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरू बाबा रामदेव ने शुक्रवार को पंतजलि सेवाश्रम में रह रहे केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों को हमेशा स्वास्थ्य रहने के लिए योग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बाबा रामदेव अचानक अपने गुरू प्रह्लादाचार्य के साथ हेलीकॉप्टर से देवप्रयाग पहुंचे। उनके कार्यक्रम की खबर गोपनीय रखी गई थी। प्रशासन के अलावा किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। श्रीरघुनाथ कीर्ति राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान देवप्रयाग के मैदान में उनके हेलीकाप्टर ने लैंड किया। संस्थान के प्राचार्य प्रो. केवी सुब्बरायडू और अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने बाबा रामदेव का स्वागत किया।
विज्ञापन
संस्थान की ओर से उनको देवप्रयाग संगम का गंगाजल, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। रामदेव ने श्रीरघुनाथ कीर्ति राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के कार्यालय और कक्षाओं का भ्रमण भी किया। उन्होंने निर्माणाधीन संस्थान के कार्य को देखा। संस्थान में उन्होंने संस्कृत में ही वार्तालाप किया। इसके बाद रामदेव ने कुछ देर अलकनंदा और भागीरथी नदी के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया। इस मौके पर शैलेंद्र शास्त्री, डा. शैलेंद्र उनियाल, डा. सुनील बडोनी, डा. श्रीओम शर्मा व पंकज कोटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जल्द करेंगे सेवाश्रम का उद्घाटन
बाबा रामदेव देवप्रयाग से करीब 11 किलोमीटर दूर मूल्या गांव पहुंचे। यहां बाबा रामदेव की ओर से वर्ष 2013 के आपदा प्रभावित बच्चों के लिए पंतजलि सेवाश्रम (छात्रावास) बनाया गया है।
सेवाश्रम में बाबा रामदेव ने बच्चों के बीच समय बिताते हुए कहा कि बच्चे स्वयं को अकेला न समझे। वह और सेवाश्रम के अन्य लोग उनके परिवार के सदस्य हैं। बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जल्दी ही सेवाश्रम का उद्घाटन करेंगे।