फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anukreethy sought votes for the development of Lansdowne

अनुकृति ने लैंसडौन के विकास के लिए मांगे वोट

Sat, 12 Feb 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Anukreethy sought votes for the development of Lansdowne
लैंसडौन विधानसभा में समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालती कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं। - फोटो : KOTDWAR
लैंसडौन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नैनीडांडा, रिखणीखाल और जयहरीखाल ब्लाक में जनसंपर्क किया। इस मौके पर बाइक रैलियां निकालकर लोगों से लैंसडौन के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नैनीडांडा ब्लाक के अंतर्गत रिंगल्टा, डोलियाखाल, हल्दूखाल में बाइक रैली निकाली। रिखणीखाल ब्लाक में गाड़ियोंपुल से कोटडीसैंण तक बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जयहरीखाल से सिसल्ड़ी तक बाइक रैली निकाली। उन्होंने कहा कि हम लैंसडौन में परिवर्तन की राह पर निकल चुके हैं और परिवर्तन जरूर आएगा। उन्होंने मूलभूत सुविधाएं जुटा लैंसडौन को आदर्श विधानसभा बनाने का वायदा किया। इस मौके पर अजीत बिष्ट, बीरेंद्र रावत, सोहन राजा, पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी, विनयपाल नेगी, शिवदयाल नेगी, प्रमोद गुसाईं, संदीप, रेवत सिंह, रोहित मधवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed