फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anti-encroachment drive conducted on the city's main roads.

Kotdwar News: शहर की मुख्य सड़कों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 17 Apr 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 17 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive conducted on the city's main roads.
कोटद्वार के गंगादत्त जोशी मार्ग पर सड़क पर रखे सामान को हटवाते नगर आयुक्त पीएल शाह व एसडीएम संद
एसडीएम और नगर आयुक्त के नेतृत्व में चला अभियान
विज्ञापन

व्यापारियों और टीम के बीच हुई नोकझोंक
कोटद्वार। नगर आयुक्त पीएल शाह व एसडीएम संदीप कुमार के संयुक्त नेतृत्व में नगर निगम व पुलिस प्रशासन की टीम ने नगर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम के गोखले मार्ग पर पहुंचते ही फल-सब्जी वाले सामान उठाकर भागने लगे। टीम ने कई व्यापारियों की फल, सब्जी व अन्य सामान जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों व टीम के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली।
शुक्रवार शाम को नगर निगम व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम सबसे पहले गोखले मार्ग पहुंची। टीम के पहुंचते ही फल सब्जी वालों में अफरातफरी मच गई। टीम को देखते ही ठेली वाले अपने ठेलियां लेकर भाग खड़े हुए जबकि फड़ लगाकर फल सब्जी बेचने वालों को सामान समेटने का मौका नहीं मिला। टीम ने कई व्यापारियों की फल सब्जियां व अन्य सामान जब्त कर लिया। इस दौरान फल सब्जी वालों की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस प्रशासन के समक्ष उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

इसके बाद टीम पटेल मार्ग पहुंची लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही ठेली लगाने वाले भाग खड़े हुए। टीम गंगादत्त जोशी मार्ग पहुंची। नगर आयुक्त व एसडीएम ने व्यापारियों को हिदायत दी कि यदि उनके द्वारा सड़क पर सामान रखा गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाद में टीम ने स्टेशन रोड पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम में कोतवाल प्रदीप नेगी, सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा, अजय अष्टवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सफाई निरीक्षक परमीत कुमार चौधरी शामिल रहे।

कोटद्वार के गंगादत्त जोशी मार्ग पर सड़क पर रखे सामान को हटवाते नगर आयुक्त पीएल शाह व एसडीएम संद

कोटद्वार के गंगादत्त जोशी मार्ग पर सड़क पर रखे सामान को हटवाते नगर आयुक्त पीएल शाह व एसडीएम संद

कोटद्वार के गंगादत्त जोशी मार्ग पर सड़क पर रखे सामान को हटवाते नगर आयुक्त पीएल शाह व एसडीएम संद

कोटद्वार के गंगादत्त जोशी मार्ग पर सड़क पर रखे सामान को हटवाते नगर आयुक्त पीएल शाह व एसडीएम संद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed