फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Another injured person died in the Baijro taxi accident, there was chaos among the family members

Kotdwar News: बैजरो टैक्सी हादसे में एक और घायल ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 22 May 2025 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Another injured person died in the Baijro taxi accident, there was chaos among the family members
बैजरो/कोटद्वार। काशीपुर-बुआखाल नेशनल हाईवे पर बैजरो स्थित ग्राम सुकई के पास बुधवार देर शाम हुए टैक्सी वाहन दुर्घटना में घायल एक अन्य युवक की मौत हो गई। हादसे में एक महिला की रात को मौके पर ही मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह मृत युवक का रामनगर में और महिला का पोस्टमार्टम पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में कराया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम बीरोंखाल तहसील के बैजरो के पास सुकई गांव में टैक्सी अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी में जा गिरी थी। दुर्घटना में ग्राम पजियाणा निवासी बिंदेश्वरी देवी (62) पत्नी खुशहाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वाहन चालक मनवर रावत (40) पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम रणिहास (मासों) चौथान पट्टी, बलेश्वरी देवी (40) पत्नी दर्शन सिंह व बचूली देवी (62) पत्नी सैन सिंह दोनों निवासी ग्राम भंडेली, संदीप सिंह (31) पुत्र स्व. भीम सिंह निवासी ग्राम कुंड, कुमारी अक्षरा (14) पुत्री सुनील सिंह व उसका चचेरा भाई दीपांशु (8) पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम पजियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाहन चालक मनवर रावत, बलेश्वरी देवी, बचूली देवी और संदीप सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। ग्रामीण सुल्तान सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल संदीप सिंह ने रात करीब 2:00 बजे रामनगर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, घायल बलेश्वरी देवी, बचुली देवी और वाहन चालक मनवर रावत का काशीपुर स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


.



हम थलीसैंण जा रहे थे, हमारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, हमें बचाओ

काशीपुर-बुआखाल मार्ग पर बुधवार शाम को हुए वाहन दुर्घटना की जानकारी पुलिस को हादसे में घायल कुमारी अक्षरा ने 100 नंबर पर फोन कर दी। अक्षरा ने फोन पर कहा कि वह थलीसैंण जा रहे थे और उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, हमें बचाओ। सूचना के बाद आपदा प्रबंधन व पुलिस प्रशासन की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की खोजबीन शुरू की। मौसम खराब व घना अंधेरा होने के कारण पुलिस टीम काफी देर तक उनकी खोजबीन करती रही, लेकिन घटनास्थल का पता नहीं चल पाया। काफी देर बाद जब टीम सुकई गांव के समीप पहुंची तो नदी से लोगों के चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। अक्षरा और उसका चचेरा भाई दीपांशु अपनी दादी बिंदेश्वरी के साथ नोएडा से गांव पजियाणा आ रहे थे। बचाव कार्य में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और राजस्व पुलिस ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

संदीप की शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे परिजन, नियति को कुछ और था मंजूर



महिपाल पटवाल

बैजरो। बीरोंखाल के ग्राम कुंड निवासी संदीप रावत की मौत बुधवार को काशीपुर-बुआखाल मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना में ऐसे होगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। संदीप उर्फ सन्नी मिलनसार, हंसमुख युवक था और सभी लोगो के कार्यों में हमेशा सहयोग करता था। परिजन उसकी शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बुधवार शाम को वह दुर्घटनास्थल से चार किमी पहले ही बैजरो से इस वाहन बैठा था। दिल्ली से बोलेरो गाड़ी लेकर पहुंचे वाहन चालक मनवर सिंह उसका परिचित था। उसने कहा कि भाई चल इन सवारियां को भंडेली गांव तक छोड़कर थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। इसके बाद संदीप भी गाड़ी में सवार हो गया और महज 4 किमी का सफर तय करने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल होने पर चिकित्सकों ने उसे रामनगर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन संदीप ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह संदीप की मौत की सूचना जब बैजरो व ग्राम कुंड के ग्रामीणों को मिली, तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संदीप अविवाहित था व परिजन उसके लिए लड़की तलाश रहे थे। संदीप की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जवान बेटे की मौत के बाद मां बेसुध है व बार-बार बेटे संदीप को याद कर रही है।




.

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जताया दुख



कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने काशीपुर-बुआखाल नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम सुकई गांव के पास हुई वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। उन्होंने डीएम पौड़ी को मृतकों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed