फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ambulance sent to base hospital due to reaction

रिएक्शन होने पर एंबुलेंस से बेस अस्पताल भेजा

Fri, 08 Jan 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Ambulance sent to base hospital due to reaction
कोटद्वार बेस अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान ऑब्जर्वेशन रूम में कोराना वैक्सीन लगे व्यक्ति का थर? - फोटो : KOTDWAR
लालपानी स्थित एलोपैथिक अस्पताल में कोविड के नोडल प्रभारी अधिकारी डा. शैलेन्द्र बड़थ्वाल की देखरेख में वैक्सीनेशन को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। एक व्यक्ति को रिएक्शन होने पर उसे एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अस्पताल गेट पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी को पूछताछ के बाद अंदर भेजा गया और वेटिंग रूम में बिठाया गया। इसके बाद अस्पताल में एक रूम मेें वैक्सीन लगाने वाले व्यक्ति का सत्यापन किया गया। एक अलग कमरे में कंप्यूटर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन का रिहर्सल करने के बाद उसे वैक्सीन लगाई गई और कुछ देर निगरानी में रखा गया। इस रिहर्सल के तहत 19 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, जोनल मजिस्ट्रेट मृत्युंजय सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्भय सिंह, डा. शैलेंद्र बड़थ्वाल, डा. सांरग राकेश सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि सुबह नौ बजे से रिहर्सल शुरू हुई। डॉक्टर और चीफ फार्मेसिस्ट दवाइयों के साथ तैनात रहे। एक व्यक्ति को रिएक्शन होने पर उसे एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

66 स्वास्थ्य कर्मी सेवा में लगे
पौड़ी/श्रीनगर। जिले में ड्राई रन के लिए 11 केंद्र चयनित किए गए थे। प्रत्येक केंद्र में 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल पौड़ी, बेस अस्पताल श्रीनगर, संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर, सीएचसी खिर्सू, सीएचसी कोट, संयुक्त अस्पताल सतपुली, हंस अस्पताल चमोलीसैण सतपुली, सीएचसी पाटीसैण, पीएचसी लालपानी, बेस चिकित्सालय कोटद्वार एवं पीएचसी लक्ष्मणझूला में ड्राइ रन किया गया। इन केंद्रों में 66 स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएं दीं। प्रत्येक टीम में 5 वैक्सीनेशन ऑफिसर, एक डाटा एंट्री आपरेटर सहित 6 कार्मिक शामिल रहे। जिला अस्पताल पौड़ी के सीएमएस डा. आरएस राणा ने कहा कि टीकाकरण किए गए कर्मी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। ड्राई रन के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग टीका लगने से छूटे
श्रीनगर। बेस अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में आए व्यक्ति का पंजीकरण, थर्मल स्क्रीनिंग और टीकाकरण सहित आपात स्थिति का पूर्वाभ्यास किया गया। संयुक्त अस्पताल में एक व्यक्ति को मैसेज नहीं मिला, जिसके चलते उसका टीकाकरण नहीं हो पाया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. गोविंद पुजारी ने बताया कि शासन की ओर से 25 लोगों की सूची भेजी गई थी, जिसमें से 19 लोगों को टीका लगा। वहीं बेस अस्पताल को भेजी गई 25 लोगों की सूची में 15 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।
रुद्रप्रयाग : 180 लोगों का कोविड टीकाकरण
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय समेत 10 स्थानों पर मॉकड्रिल किया गया। इस दौरान 182 लोगों का टीकाकरण किया गया। डीएम ने कई केंद्रों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए। सुबह दस बजे से शुरू हुई (मॉकड्रिल) के तहत डीएम मनुज गोयल सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे और टीकाकरण, निगरानी कक्ष व टीकाकरण अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएसची अगस्त्यमुनि में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में घोलतीर, फाटा, ऊखीमठ, दिग्धार, ल्वाणी, घेंघडख़ाल, जखोली, चोपड़ा में भी कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, डीडीएमओ एनएस रजवार द्वारा सभी केंद्रों की मॉनीटरिंग की गई।

उत्तरकाशी : 245 को लगी वैक्सीन
उत्तरकाशी। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएमओ डॉक्टर डीपी जोशी ने बताया कि आज दस केंद्रों पर भटवाड़ी, डुंडा, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, चिन्यालीसौड़, तुल्याड़ा, ब्रह्मखाल, नौगांव एवं पुरोला में कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। उप केंद्र चिन्यालीसौड़ व तुल्याड़ा में 20-20 एवं बाकी प्रत्येक सेशन साइट पर 25-25 लाभार्थियों सहित कुल 245 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया। हर केंद्र पर छह सदस्यीय दल में एक वैक्सीनेटर ऑफिसर, चार वैक्सीनेशन ऑफिसर एवं एक कम्यूटर ऑपरेटर को तैनात किया गया था। जिन लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई उन्हें आधे घंटे तक निगरानी कक्ष में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed