फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Akhilesh will raise the demand to include Uttarakhand in the Fifth Schedule.

Kotdwar News: उत्तराखंड को पांचवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठाएंगे अखिलेश

Sun, 27 Sep 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 27 Sep 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh will raise the demand to include Uttarakhand in the Fifth Schedule.
कोटद्वार। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने उत्तराखंड को पांचवीं अनुसूची के तहत जनजातीय (ट्राइबल) दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं को राज्य और केंद्र सरकार की भर्तियों में आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से संसद में यह मुद्दा उठाने का आग्रह किया। उन्होंने 1994 की कौशिक समिति की रिपोर्ट के आधार पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग भी की। अखिलेश यादव ने मांगों पर सहमति जताते हुए कहा कि उत्तराखंड में 25 वर्ष बाद भी पलायन और बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संसद के आगामी सत्र में दोनों मुद्दे उठाए जाएंगे। साथ ही बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का निर्णय भी लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed