{"_id":"5fdb75e98ebc3e3d466147a3","slug":"administration-action-lasted-for-three-hours-jcb-removed-encroachment-kotdwar-news-drn3649226139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे चली प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे चली प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
कोटद्वार के नजीबाबाद रोड पर स्वयं अतिक्रमण हटाते लोग।
- फोटो : KOTDWAR
नजूल भूमि और एनएच के फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हाईकोर्ट के आदेश पर हटाने की नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही।
बृहस्पतिवार को एसडीएम योगेश मेहरा, नगर आयुक्त पीएल शाह, एएसपी प्रदीप राय के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम और बड़ी संख्या में पुलिस बल राजमार्ग पर अतिक्रमण चिह्नित किए गए स्थान पर पहुंची। इस बीच अतिक्रमण को खुद नहीं हटा रहे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर नगर निगम प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान कई व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष उनकी एक नहीं चली। करीब तीन घंटे की कार्रवाई के बाद 10 बजे नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को शुक्रवार सुबह तक स्वयं पूरा अतिक्रमण हटाने की अपील करने के बार जीसीबी की कार्रवाई बंद कर दी।
.
आज से निगम जबरन तोड़ेगा अतिक्रमण
सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार तक अतिक्रमणकारियों को स्वयं से अतिक्रमण हटाने की इजाजत दी जा रही है। शुक्रवार सुबह सात बजे से नगर निगम जबरन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेेगा। साथ ही जेसीबी का किराया अतिक्रमणकारी से वसूला जाएगा।
.
लोगों ने खुद ही हटाया अतिक्रमण
बुधवार से प्रशासन की ओर से हो रही कार्रवाई से सहमें व्यापारियों ने अब अतिक्रमण के नहीं रुकने का पता लगते ही स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। लोगों ने मजदूरों को लगाकर निगर निगम द्वारा चिह्नत अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कई स्थानों पर खतरे को देखते हुए पुलिस ने यातायात बंद किया और ऊर्जा निगम ने विद्युत आपूर्ति ठप रखी।

कोटद्वार के नजीबाबाद रोड पर अतिक्रमण हटाती नगर निगम की जेसीबी।- फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन