फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ABVP workers surrounded the principal

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का किया घेराव

Wed, 16 Nov 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers surrounded the principal
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के गेट पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंकते छात? - फोटो : KOTDWAR
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने स्नातक कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ियों के विरोध में महाविद्यालय कोटद्वार की प्राचार्य डॉ. जानकी पंवार का घेराव किया। छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराने की मांग की। साथ ही मांग पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षाओं के परिणाम में कई छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखा फेल किया गया है। जिन छात्र-छात्राओं को पास भी किया गया है उन्हें भी 30 से 40 फीसदी के बीच ही नंबर दिए गए हैं। घेराव करने वालों में जिला संयोजक तरुण इष्टवाल, नगर मंत्री मयंक विश्नोई, अनुराग थापा, अनुराग कंडवाल, शिवांशु शाह, अति रावत, क्षितिज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि श्रीदेव सुमन विवि की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में कई बच्चे अनुपस्थित दर्शाए गए हैं। यह केवल पीजी कॉलेज कोटद्वार का ही मामला नहीं है अपितु विवि के सभी महाविद्यालयों में यही स्थिति है। छात्र-छात्राओं से इस संबंध में दो दिनों में प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। प्राप्त सभी प्रत्यावेदनों को जल्द विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने श्रीदेव सुमन विवि प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन
कोटद्वार। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रबंधन पर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद विवि के कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि मूल्यांकन सही न होने से अधिकांश छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। उन्होंने सभी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कर अंक तालिका में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कोटद्वार महाविद्यालय गेट के बाहर प्रदर्शन किया और कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं लेकिन कई छात्रों के परीक्षा परिणाम में अंक ही नहीं दर्शाये गए और कई छात्रों को फेल कर दिया गया है। कोटद्वार महाविद्यालय में करीब 1500 छात्र-छात्राएं हैं। मूल्यांकन में उनकी उत्तर पुस्तिकाएं सही ढंग से नहीं जांचे जाने के कारण करीब 60 प्रतिशत छात्र फेल हो गए हैं। अधिकतर छात्र-छात्राओं के अंक नहीं दर्शाने के कारण एमए, एमकॉम और एमएससी में प्रवेश रुके हुए हैं। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, दमन दीप, रितिक कुमार, हिमांशु डबराल, अतुल भारती, अंकित थपलियाल, मुदित गोयल, अभिषेक अग्रवाल, वर्षा, शिवानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed