{"_id":"6aaa7fea17728576ff0f53c4","slug":"a-drinking-water-pipeline-will-reach-the-chaudhiyun-tok-of-pand-village-after-80-years-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126587-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पांड गांव के तोक चौड़ियूं में 80 साल बाद पहुंचेगी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पांड गांव के तोक चौड़ियूं में 80 साल बाद पहुंचेगी पेयजल लाइन
Wed, 16 Sep 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
अभी आधा किलोमीटर दूर से ढो रहे पानी
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के ग्रामसभा कुनोड़ी के राजस्व ग्राम पांड के चौड़ियूं तोक के 10 परिवारों को जल्द पेयजल सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। पेयजल लाइन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को करीब आधा किलोमीटर दूर पट्यलगाड रौले से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। पेयजल निगम ने गांव का सर्वे पूरा कर लिया है और अब 300 मीटर पेयजल लाइन बिछाने के लिए विभागीय कार्रवाई गतिमान है।
ग्राम पांड सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद घनशाला, गिरीश घनशाला, चंद्रमणि और चंडी प्रसाद ने बताया कि अस्सी के दशक में पांड गांव के लिए स्थानीय रौले से पेयजल लाइन बिछाई गई थी। उस समय चौड़ियूं तोक में आबादी नहीं थी। बाद में गांव की आबादी का विस्तार होने पर 10 परिवार जंगलात रोड पर चौड़ियूं के पास रहने लगे।
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य गांव तक पहुंचने के लिए बेहद खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। ऐसे में चौड़ियूं तोक में रहने वाले परिवारों के लिए पेयजल लाइन की सुविधा जरूरी है। लाइन नहीं होने से उन्हें करीब आधा किमी दूर पट्यलगाड रौले से कनस्तरों में पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीण लंबे समय से बस्ती तक पेयजल लाइन बिछाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामसभा की ओर से मिले प्रस्ताव पर पांड गांव से चौड़ियूं तोक तक 300 मीटर पेयजल लाइन विस्तार के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
-अजय बेलवाल, ईई पेयजल निगम द्वितीय शाखा कोटद्वार।