फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A control room will soon be set up following the continuous detection of dengue patients.

Kotdwar News: लगातार डेंगू के मरीज मिलने पर जल्द बनेगा कंट्रोल रूम

Tue, 01 Sep 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 01 Sep 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
A control room will soon be set up following the continuous detection of dengue patients.
कोटद्वार। एक-एक कर डेंगू के तीन मरीज सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। डेंगू कंट्रोल रूम स्थापित करने के प्रयासों के साथ ही क्षेत्र में डेंगू लार्वा नहीं पनपने देने को लेकर लोगों को जागरूक करना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर रेपिड डायग्नॉस्टिक टेस्ट (आरडीटी) की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराने के लिए बीमार को राजकीय बेस अस्पताल पहुंचना होता है। गनीमत है कि अभी तक किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने वाले किसी भी मरीज की आरडीटी जांच पॉजिटिव नहीं आई है। वहीं, बेस अस्पताल में जांच कराने वाले तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार देने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। हालांकि अस्पताल में रोजाना वायरल के कई मरीज अभी भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ितों के लिए पृथक से डेंगू वार्ड स्थापित है। मरीज को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जा रहा है। वहीं, विकासखंड दुगड्डा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अब तक 151 आरडीटी हुई हैं। सभी जांच निगेटिव रही हैं। अभी लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में डेंगी लार्वा नहीं पनप पाता है। फिर भी संभावित जगहों पर लार्वा निस्तारण के लिए प्रयास जारी हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस अस्पताल में डेंगू कंट्रोल रूम स्थापित करने, डेंगू से निपटने के लिए कुछ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालय से पत्राचार किया गया है। जल्द ही डेंगू के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रयास शुरू किए जाएंगे। -डॉ. अश्विनी कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, विकासखंड दुगड्डा।

.
- नगर निगम में हुई डेंगू सुरक्षा बैठक
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार में नगर आयुक्त पीएल शाह की अध्यक्षता में डेंगू सुरक्षा बैठक हुई, जिसमें डेंगू नियंत्रण के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। कहीं भी पानी नहीं रुकने देने, कई दिन तक रुके पानी को निकलवाने की व्यवस्था करने, डेंगू लार्वा निस्तारित कराने, इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने नगर निगम का कंट्रोल रूम नंबर 7579476028 जारी किया है, ताकि लोग डेंगू से निपटने में नगर निगम की टीमों की मदद कर सकें। बैठक में सहायक आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा, अजय अष्टवाल, जेई कृष्णपाल, दिनेशचंद, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed