{"_id":"6981f4728580d595db0ac68e","slug":"a-bridge-should-be-constructed-between-mawakot-and-kalalghati-soon-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-121513-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मवाकोट-कलालघाटी के बीच जल्द हो पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मवाकोट-कलालघाटी के बीच जल्द हो पुल का निर्माण
Tue, 03 Feb 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
नागरिक मंच की बैठक में उठे कोटद्वार के ज्वलंत मुद्दे, पूर्व सैनिकों और पेंशनरों ने ली सदस्यता
कोटद्वार। नागरिक मंच कोटद्वार की बैठक में शहर और नगर निगम में शामिल ग्रामीण अंचलों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर कई पूर्व सैनिकों और पेंशनरों से संस्था की सदस्यता ग्रहण कर जनसमस्याओं के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मवाकोट और कलालघाटी के बीच मालन नदी में पुल निर्माण की मांग सरकार से की गई। कहा कि पुल बनने से भाबर के ग्रामीण अंचलों में सुगम आवाजाही हो सकेगी। सदस्यों ने कोटद्वार से देहरादून तक के लिए रेल सेवा शुरू करने, कोटद्वार दिल्ली के बीच संचालित रेल सेवाओं का जयपुर तक विस्तार करने की मांग केंद्र सरकार से की। वक्ताओं ने शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक निराश्रित पशुओं के जमघट पर चिंता जताते हुए समाधान की मांग नगर निगम से की।
बैठक में भरत मोहन काला, वीवी जोशी, मयस्कर बलूनी, सुनील कोटनाला, गिरीश कुमार, कालीचरण, इंद्रमणि देवरानी, राजेंद्र पंत, प्रवेश नवानी, शंकर दत्त गौड़, हर्षवर्धन ध्यानी, केसीराम निराला शामिल रहे। संचालन मंच के महासचिव अतुल भट्ट ने किया।