{"_id":"5ba6796d867a557f373dbd3b","slug":"91537636717-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदारों का सत्यापन न कराने पर 21 मकान मालिकों पर ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदारों का सत्यापन न कराने पर 21 मकान मालिकों पर ठोका जुर्माना
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कोटद्वार क्षेत्र के आमपड़ाव और लकड़ीपड़ाव में किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 21 मकान मालिकों के चालान काट कर उन पर दो लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका। इस मौके पर 250 किराएदारों का सत्यापन किया गया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेंद्र कठैत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी के निर्देशन में शनिवार सुबह लकड़ीपड़ाव और आमपड़ाव में सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से अपने किराएदारों का सत्यापन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोग यहां मकान किराए पर लेकर किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। कई बार बाहर के लोग अपराध करने के बाद फरार हो जाते हैं। छानबीन करने पर उनकी पहचान नहीं हो पाती है।
इस मौके पर 250 बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम में बाजार चौकी इंचार्ज रविंद्र नेगी, दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार, एसआई सतेंद्र भाटी, एसआई सूरत शर्मा व एसआई बबलू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो